एमडी न्यूज़ संवाददाता प्रशांत जैन

बिल्सी । नगरबिल्सी से भक्तों का एक जत्था झारखंड प्रांत के गिरिडीह जिले के शिखरजी पारसनाथ के दर्शन करने पहुंचा जहां उन्होंने पारसनाथ स्थित शिखरजी पर्वत राज की वंदना की एवं वाहन वहां सभी जैन मंदिरों के दर्शन किए इसके बाद सभी लोग कोलकाता स्थित जैन मंदिर में विराजमान आचार्य श्री 108 बसुंनदी सागर जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे जहां सभी लोगो को महाराज श्री के द्वारा सम्मानित कराया गया इसके बाद मां काली के दर्शन एवं दक्षिणेश्वर महाकाली मंदिर, स्वामी विवेकानंद मंदिर, विक्टोरिया महल, ईडन गार्डन स्टेडियम एवं नौका बिहार का आनंद लिया एवं इसके बाद भक्तों का जत्था अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने निकला इसके बाद भक्तों ने बड़ा मूर्ति जैन मंदिर के दर्शन भी किया एवं हनुमानगढ़ी मंदिर पर मत्था टेका इसके बाद सभी ने अपने नगर बिल्सी की ओर प्रस्थान किया मृगांक कुमार जैन विष्णु असावा मनोज माहेश्वरी प्रशांत जैन आदि लोग मौजूद रहे

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed