MD न्यूज़
जिला महाराजगंज.
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित महिला गैंग लीडर गिरफ्तार

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित

अन्तरजनपदीय गिरोह की महिला गैंग लीडर मंजू पत्नी विजय बहादुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मंजू एक सक्रिय संगठित गिरोह की गैंग लीडर है। गिरोह के सदस्य आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों, दुकानों और वाहनों में सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। यह गिरोह महराजगंज और गोरखपुर जनपदों में सक्रिय बताया गया है।

गिरोह की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बृजमनगंज थाने में मु0अ0सं0 194/2026, धारा 2(ख)(1), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार महिला की पहचान मंजू पत्नी विजय बहादुर, निवासी आराजी मतौनी, पोस्ट कुसुमी बाजार, थाना एम्स, जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह में सरिता, सोना, कुन्ती, मंजू पत्नी राजेश और इन्दल समेत अन्य सदस्य शामिल हैं। गिरफ्तार गैंग लीडर के खिलाफ गोरखपुर और महराजगंज के विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

कार्रवाई थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक निरंजन राय, आलोक यादव, महिला उपनिरीक्षक अर्चना यादव समेत पुलिस टीम द्वारा की गई

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *