रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

कस्ता खीरी, 9 अगस्त 2026। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में कई लापरवाहियां उजागर हुईं हैं। जिम्मेदारों को कोई डर नहीं है।
पूरा मामला लखीमपुर खीरी जनपद के कस्ता विधानसभा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली का है जहां आज दिन रविवार को कई खामियां नज़र आईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में स्वास्थ्य केंद्र भवन के अंदर कई कुत्ते आराम फरमाते मिले। अस्पताल परिसर के अंदर जगह-जगह गंदगी भी पाई गई। इसमें झाड़ू तक नहीं लगी थी। एक ओर जहां सरकार के द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम के हेतु स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं जगह-जगह सफाई की जा रही है गंदगी के अंबार को नष्ट किया जा रहा है क्योंकि बरसात में कीड़े मकोड़े और बीमारियां ज्यादा फैलती हैं वहीं दूसरी ओर इन बीमारियों से बेपरवाह बना अस्पताल प्रशासन पूरी तरीके से लापरवाह हुआ दिखाई पड़ा।
अस्पताल कर्मियों की लापरवाही के कारण मरीजों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है ऐसा ही एक मामला देखने को तब मिला जब एक इमरजेंसी मरीज अस्पताल में लाया गया जिसके इलाज में काफी ढील बरती गई। यदि और देर हो जाती तो मरीज की जिंदगी के साथ कुछ भी हो सकता था
![]()
