रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

कस्ता खीरी, 9 अगस्त 2026। कांवड़ यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कस्ता चौराहे पर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कस्ता चौकी इंचार्ज जय कृष्ण तिवारी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है, ताकि कांवड़ यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि भारी वाहन भीखमपुर रोड से नहीं जा सकेंगे। भारी वाहनों को मैगलगंज और औरंगाबाद होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाने की व्यवस्था की गई है।

मितौली पुलिस टीम लगातार कस्ता चौराहे और आसपास के मार्गों पर मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और सुगम कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *