ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की महोबा तहसील इकाई की समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

महोबा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री नरेश पाल सिंह के आदेश एवं जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया के निर्देश पर संगठन की महोबा तहसील इकाई की समीक्षा बैठक स्थानीय मीनू आइस फैक्ट्री के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया ने की। बैठक में दो दर्जन से अधिक पत्रकारों ने सहभागिता कर संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।
पत्रकारों को संगठित रहने का आह्वान
बैठक का शुभारंभ संगठन के संरक्षक बिहारी लाल गाडगे ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े प्रत्येक पत्रकार को संगठित होकर कार्य करना चाहिए। पत्रकार अपनी कलम की ताकत से समाज में पनप रही बुराइयों को उजागर करने और उन्हें दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
हर माह बैठक कराने का सुझाव
संगठन के वरिष्ठ सदस्य शहंशाह अली ने संगठन को गति देने के लिए प्रत्येक माह तहसील स्तरीय बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया। तहसील अध्यक्ष इफ्तखार अली ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।
खबर लिखते समय सतर्कता बरतने की सलाह
विशिष्ट अतिथि, जिला संरक्षक एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार बीडी बंसल ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने पत्रकार हितों पर चर्चा करते हुए पत्रकारों को खबर लिखते समय तथ्यात्मकता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।
आपसी मतभेद दूर रखने की अपील
जिला संरक्षक एवं वरिष्ठ ब्यूरो चीफ आनंद तिवारी ने पत्रकारों से आपसी मतभेद दूर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के बीच आपसी मतभेद का फायदा अन्य लोग उठा सकते हैं। ऐसे में सभी पत्रकारों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
तीनों तहसील इकाइयों को मजबूत करने पर जोर
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया ने कहा कि संगठन के प्रत्येक सदस्य को जिलाध्यक्ष की तरह जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तहसील इकाई संगठन की नींव होती है और मजबूत संगठन के लिए जिले की तीनों तहसील इकाइयों को मजबूत करना आवश्यक है।
पदाधिकारियों ने रखे सुझाव
बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनिल बाबू सेन ने किया। अंत में तहसील इकाई महोबा के महामंत्री राकेश पटेरिया ने सभी उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में फैजान अली, राजू पटेरिया,अरबाज हाशमी, अशोक पाटकार, महिला पत्रकार संजना सिंह, लक्ष्मी पाल, तौशीफ खान, अजय व्यास, इमामी खान, कपिल कश्यप, सुलेमान खान, शानू मंसूरी, मोहम्मद अजीज सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अरबाज हाशमी
![]()
