शहीदों की चिताओं पर श्रद्धा के फूल चढ़ाएंगे,
उनके बलिदान की गाथा हर पीढ़ी को सुनाएंगे।
आजादी की इस पावन बेला पर यही अरमान है,
भारत मां की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा सम्मान है। 🇮🇳

मिट्टी की खुशबू, तिरंगे का मान रहे,
हर हिंदुस्तानी के दिल में हिंदुस्तान रहे।
नफरत की कोई दीवार न हो देश में,
हर दिल में भारत मां का प्यार रहे। 🇮🇳

सरहद पर जो वीर जवान खड़े हैं,
उनकी वजह से हम चैन से पड़े हैं।
उन वीर सपूतों को शत-शत नमन,
जिनसे सुरक्षित है मेरा वतन। 🇮🇳

आजादी सिर्फ पर्व नहीं, वीरों का बलिदान है,
तिरंगा भारत की आन, बान और शान है।
आओ मिलकर देश के लिए कुछ कर दिखाएं,
भारत को दुनिया का सबसे महान बनाएं। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *