स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने गरीबों में वितरित किया भोजन रामपुर
एmडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
स्वतंत्रता दिवस के मुबारक मौके पर AIMIM के युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर भोजन का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों से मुलाकात की और उनके हालात के बारे में जानकारी हासिल की सलमान शाह ने कहा कि आजादी का जश्न तभी मुकम्मल है, जब समाज के हर जरूरतमंद इंसान तक खुशियां और मदद पहुंचे। गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि AIMIM हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद तबके की आवाज़ उठाने के साथ-साथ उनकी मदद के लिए भी आगे आती रही है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोजन वितरण का यह प्रयास इंसानियत और भाईचारे का पैगाम देने की एक छोटी सी कोशिश है।
इस मौके पर बड़ी तादाद में स्थानीय लोग और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे युवा ज़िला महासचिव अब्दुल रहमान खान युवा ज़िला महासचिव जुनैद खान नसीर खान नदीम अली आदि मौजूद रहे

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *