स्थान: पीलू तले चौराहा, फतेहपुर

फतेहपुर शहर के पीलू तले चौराहे पर नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए गए सार्वजनिक शौचालय की छत पर लंबे समय से पानी भरा हुआ है। तस्वीर में भी छत पर जमा पानी साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि छत से पानी की निकासी के लिए उचित पाइप अथवा नाली की व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण बारिश का पानी लगातार जमा रहता है। रुके हुए पानी की वजह से यहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद फतेहपुर से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर छत पर जमा पानी निकलवाया जाए तथा स्थायी जल निकासी के लिए पाइप नाली की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि दोबारा पानी जमा न हो।
सवाल यह है कि सार्वजनिक स्वच्छता के लिए बनाए गए शौचालय की छत पर ही पानी जमा रहेगा तो मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम कैसे होगी?

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *