स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण
गोंडा से रिपोर्टर मदनलाल

पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा कांग्रेस कार्यालय

जनपद गोंडा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस कमेटी के वर्तमान जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों ने आपस में वार्ता की तथा मिठाई और जलपान ग्रहण कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और देशभक्ति की भावना नजर आई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *