15 अगस्त के पावन पर्व पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट, काशी जोन के प्रांगण में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन गौरव बांसवाल द्वारा काशी नगरी की लोकप्रिय संस्था समाज सेवा सोसाइटी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान यातायात व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी धर्मों के त्योहारों पर पुलिस प्रशासन को दिए गए सहयोग के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त गौरव बांसवाल ने कहा कि समाज सेवा सोसाइटी जिला पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निरंतर अपना अमूल्य योगदान दे रही है और आगे भी देती रहेगी। उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।

समाज सेवा सोसाइटी के पदाधिकारियों ने इस सम्मान के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और आगे भी इसी समर्पण के साथ समाज सेवा करने का संकल्प दोहराया।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed