ताहिर सिद्दीकी बकेवर फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के बकेवर पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम की संयुक्त कार्रवाई, हथियार, नकदी और बोलेरो बरामद*

बकेवर,फतेहपुर, 18 अगस्त। बकेवर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। देवमई नहर पुलिया के पास हुई कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान रफीक पुत्र सफीक, निवासी कछेवरा, थाना जहानाबाद, फतेहपुर के रूप में हुई है। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मौके से भागने का प्रयास कर रहे नसीम पुत्र सत्तार उर्फ भुल्ली और जावेद पुत्र नफीस, दोनों निवासी तेजानगर, थाना जहानाबाद, को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी थाना बकेवर के मुकदमा संख्या 101/2026 तथा थाना औंग में दर्ज मुकदमा संख्या 72/2026 और 75/2026 में प्रकाश में आए थे।*हथियार और बोलेरो समेत सामान बरामद*पुलिस ने गिरफ्तार और घायल आरोपियों के कब्जे से दो अवैध .315 बोर तमंचे, दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बोलेरो कार, 12,500 रुपये नकद, एक लोहे की रॉड और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक बरामद सामान की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने किन घटनाओं में इनका इस्तेमाल किया था।*15 से अधिक मुकदमे दर्ज होने का दावा*थानाध्यक्ष दिवाकर के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की प्रारंभिक जांच में फतेहपुर जनपद के विभिन्न थानों सहित अन्य जिलों में 15 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अन्य आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।बकेवर पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस कार्रवाई, बरामद हथियारों और पूर्व में दर्ज मुकदमों की भी जांच की जा रही है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed