चौका नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में मचा कोहराम
सीतापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर मजरा बरी में सोमवार को चौका नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर मवेशी चराने गया था। इसी दौरान मवेशियों को नदी से बाहर निकालने के लिए वह पानी में उतर गया और तेज बहाव के चलते गहरे पानी में चला गया। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार ग्राम नारायणपुर मजरा बरी निवासी सुमेरी भार्गव का 12 वर्षीय पुत्र श्यामलाल सोमवार को अन्य बच्चों के साथ मवेशी चराने गया था। इसी दौरान मवेशी चौका नदी के पानी में उतर गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए श्यामलाल भी नदी में उतर गया। नदी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा न होने के कारण वह अचानक गहरे पानी में चला गया।
श्यामलाल को पानी में डूबता देखकर उसके साथ मौजूद अन्य बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।बच्चों ने तत्काल गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में किशोर की तलाश शुरू कर दी
ग्रामीणों ने काफी देर तक नदी में खोजबीन की
रिपोर्ट-श्रवण तिवारी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed