रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

लखीमपुर खीरी, 18अगस्त 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के अंतर्गत नीमगांव थाने में कार्यरत प्रवीर गौतम को पुलिस अधीक्षक खीरी ने बेहतर कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, घटनाओं के सफल अनावरण और शासकीय कार्यों के बेहतर संपादन में सराहनीय योगदान के लिए के लिए दिया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग की ओर से जारी प्रशस्ति-पत्र में प्रवीर गौतम की कर्तव्यनिष्ठा, कार्य के प्रति समर्पण और जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन की विशेष सराहना की गई।
पुलिस अधीक्षक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।
प्रशस्ति-पत्र मिलने के बाद पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। इस सम्मान को बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनता के प्रति जिम्मेदार पुलिस व्यवस्था के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना के तौर पर देखा जा रहा है।
![]()
