एमडी न्यूज उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी – अजीत यादव


श्रावस्ती(जमुनहा)-विधानसभा 290 श्रावस्ती के ब्लॉक जमुनहा की ग्राम पंचायत मनवारिया दीवान एवं आला गाँव में आयोजित पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने कहा कि श्रावस्ती को विकास की ऊँचाइयों तक ले जाना हमारा संकल्प और लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि श्रावस्ती आज भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग और अन्य मूलभूत सुविधाओं के मामले में पिछड़ा हुआ है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर पीडीए की एकजुटता के माध्यम से श्रावस्ती के विकास और जनता के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। मसूद आलम ख़ान ने कहा कि पीडीए—पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक सहित समाज के सभी वर्गों की भागीदारी और सम्मान की बात करता है। हर पीड़ित पीडीए का हिस्सा है , हमारा उद्देश्य हर वर्ग को साथ लेकर श्रावस्ती को विकास की मुख्यधारा में लाना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित:
जावेद अहमद प्रधान, अफ़ज़ल, राजू असलम, अरशद अहमद प्रधान प्रतिनिधि, हाजी इदरीस ‘बाबू जी’, हाजी अब्दुल रशीद पूर्व प्रधान, जिब्राइल ख़ान, संतराम यादव, नरेश यादव, अफ़ज़ल शेख़, बिकाऊ लाल, गंगाराम यादव, उजागर यादव, राजेश वर्मा, दिलीप वर्मा।
आला गाँव से:-बाबू ख़ान जी प्रधान, जुनैद ख़ान जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा श्रावस्ती, अब्दुल कलाम ख़ान, मास्टर साबिर ख़ान, मो. असलम अली, गुड्डू ख़ान, हफ़ीज़ ख़ान ‘जमघट’, छोटे लाल यादव, रामचंद्र यादव, छोटकाऊ यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
![]()
