बाराबंकी प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सी0पी0 जोशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार, पर्यवेक्षक बाराबंकी के रूप में एवं साथ ही आरती बाजपेयी पी0सी0सी0 आब्जर्वर, ममता चौधरी पार्षद लखनऊ (आब्जर्वर पी0सी0सी0), सांसद तनुज पुनिया जी उपस्थित थे।

संगठन सृजन अभियान के प्रथम चरण में प्रेस वार्ता के माध्यम से सी0पी0 जोशी ने कहा कि, पूरे उत्तर प्रदेश में हर जिले में संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत संगठन को तीव्र गति प्रदान करनी है। उसी में जनपद बाराबंकी का कांग्रेस संगठन जिले से लगाके ब्लाक स्तर तक परिवर्तित होना है। जिसमें मैं कल तमाम वरिष्ठ कांग्रेसीगणों से उनकी विचारधाराओं से अवगत हुआ। एवं आज संगठन के समस्त फ्रंटल, विभाग एवं प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के उन तमाम पदाधिकारीगण साथ ही ब्लाक अध्यक्षों से आज वार्ता होगी जिसमें वन बाई वन कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगणों से जिले के कांग्रेस के अध्यक्ष के बारे में सुझाव एवं फ्रंटल विभाग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों के भी सुझाव पे चर्चा होगी। जिसका एक प्रारूप फार्म तैय्यार किया गया है। जिसमें जिलाध्यक्ष का आवेदन एवं जिला कमेटी का आवेदन मांगा गया है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि, बाराबंकी के संगठन का एक एक कार्यकर्ता बड़ा ही सक्रीय निष्ठावान व संघर्षशील है। संगठन में जो भी परिवर्तन होगा निष्पक्ष व स्पष्ट होगा। जिसमें जिले से लगाके प्रदेश कार्यालय तक का न कोई दबाव होगा न कोई सोर्स सिफारिस क्योंकि संगठन की रीढ़ की हड्डी कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता है। चुनाव के समय सही मायने में सगठन की लड़ाई संगठन का बूथ अध्यक्ष लड़ता है। और मैं बचनबद्ध हूं कि संगठन व जनपद बाराबंकी का आम जनमानस के साथ निष्पक्ष अपनी विचारधारा रखूंगा। मैं जाति व धर्म पर नही अपने कर्मों पर विश्वास रखता हूं। पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया जी ने जिस प्रकार निष्पक्ष जनपद बाराबंकी में संघर्ष किया है और विकास की गंगा बहाई है, मैं उन्ही के पद्चिन्हों पर चलने वाला उनका बेटा तनुज पुनिया हूं।
प्रेस वार्ता के उपरान्त सांसद आवास पर वन बाई वन वरिष्ठ कांग्रेसीगणों से लगाकर कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के विचारों से सी0पी0 जोशी जी पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार रूबरू हुये। साथ ही बाराबंकी के संगठन की प्रशंशा करते हुये कहा कि, बाराबंकी का संगठन का एक एक कार्यकर्ता संघर्षशील व ईमानदार है। उसके व्यक्तित्व से व उसके विचारों से यह महसूस होता है कि, यहां का संगठन कागजों पर नही जमी से जुड़ कर निकला है।
सांसद आवास पर बैठक के उपरान्त कुर्सी विधानसभा के बड्डूपुर में एक बैठक कर मंडल अध्यक्ष से लगाकर बूथ अध्यक्ष तक के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुये तथा ब्लाक में संगठन की समीक्षा करते हुये समस्त कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
बैठक में मुख्य रूप से आरती बाजपेयी, ममता चौधरी, सिद्धार्थ त्रिवेदी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, पूर्व प्रवक्ता सरजू शर्मा, के0सी0 श्रीवास्तव, इरफान कुरैशी, नईम सिद्दीकी, मोहम्मद इजहार, एड0 वीरेन्द्र यादव, मोहम्मद आफाक, फरहान किद्वई, संजीव मिश्रा, जयंत गौतम, सिकन्दर अब्बास रिज्वी, शबनम वारसी, राजेन्द्र सोनी, सइस्ता अख्तर, रामकुमार लोधी, मीरा गौतम, शिव बहादुर वर्मा, जंग बहादुर पटेल, देवेन्द्र सिंह मोनू, सांवले शर्मा, आर0डी0 राव, विजयपाल गौतम, श्रीकान्त मिश्रा, मोहम्मद जीशान, चौधरी सना शेख, सुरेश बैसवार, अमित त्रिवेदी, शिव नारायण वर्मा, जमशेद वली, जलालुद्दीन गुड्डू, राजकुमार सिंह, अखिलेश वर्मा, सन्तशरण वर्मा, जसवन्त वर्मा, अरविन्द वर्मा, सुशील वर्मा, फरीद, विजय बहादुर वर्मा, मुरली रावत, सद्दाम, सुभम बाल्मीकी, सौरभ पाण्डेय, आमिर किद्वई, आदर्श पटेल,अब्दुल्ला शेरखान, कमल भल्ला, जसवन्त यादव, धनन्जय सिंह, श्रवण रावत, शुभम मिश्रा, मोहम्मद अकरम, सैय्यद सुहैल, शिव देवी प्रधान, दिलशाद वारसी, अनुराग यादव, मोईनुद्दीन अंसारी, सुरेश यादव, गुड्डू राइन, दीपक तिवारी, दिनेश सोनी, शिव नारायण रावत, जियाउर्ररहमान खान, अनिरूद्ध यादव, आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रिपोर्टर अमित नाग
![]()
