रिपोर्टर समीर कुमार वर्मा एमडी न्यूज़

बाराबंकी,वन रेंज बाराबंकी थाना जैतपुर के अंतर्गत सफदरगंज के ग्राम इचोलिया में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ कि किसान सुशील कुमार पुत्र सत्यनाम के खेत में एक पेड़ नीम,व, एक पेड़,देसी आम का हरा भरापेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने अवैध कटान की शिकायत की थी।
इस संबंध में वन दरोगा अनुराग सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि “चिलबिल काटने के लिए ठेकेदार ने बताया था।
स्थानीय लोगों का सवाल है कि पौधशाला के पास ही हरे पेड़ कैसे कट गए और विभाग को पहले जानकारी क्यों नहीं हुई।
ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर नियमों के अनुसार दोषियों पर कार्रवाई की जाए। एक तरफ सरकार पौधरोपण पर करोड़ों खर्च कर रही है, वहीं हरे पेड़ों की कटान से अभियान पर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्टर समीर कुमार वर्मा
![]()
