रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

लखीमपुर खीरी, 18 अगस्त 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली कस्बे से कांवड़ यात्रियों ने 51 लीटर गंगा जल कंधों पर लाकर भगवान शिव का अभिषेक करके अटूट श्रद्धा और विश्वास का अनोखा परिचय दिया है।
कांवड़ियों ने यह यात्रा दिन शनिवार को मोटर साइकिलों द्वारा फर्रुखाबाद स्थित पांचाल घाट जाकर तथा उधर से पैदल चलकर गंगा जल कंधों पर लाकर भगवान शिव का अभिषेक गोला गोकर्णनाथ में किया।

इस यात्रा की अगुवाई लखन मिश्र ने की। उनके साथ में अनिल सक्सेना (छोटू ), रोहित मिश्र (रजत),अजय राठौर,रुपेश सक्सेना,कौशल सक्सेना,छोटू शर्मा,सचिन शर्मा,अजीत श्रीवास्तव मोहित सिंह आदि साथी थे।

इसी अवसर पर ग्रामीण जनहित सेवा समिति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा, महामंत्री विकास शुक्ल ने कावरियों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *