बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदी के मार्गदर्शन में दिनांक 18.08.2026 को थाना मोहम्मदी पुलिस टीम द्वारा मु०अ०सं० 476/2026 धारा 303(2) BNS व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) BNS से संबंधित 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को आज समय 06:50 बजे मोहम्मदी सराय मार्ग पर स्थित एक खंडहर कमरे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी गई 01 अदद भैंस (पड़िया) बरामद की गई। अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
- अनुज पुत्र नरवीर (उम्र 24 वर्ष) निवासी ग्राम बबक्करपुर गफ्फारनगर, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी
- दीपक कुमार पुत्र अवधेश (उम्र 23 वर्ष) हाल पता: बर्रा रोड, पूर्वी लखपेड़ा, कस्बा व थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी स्थायी पता: ग्राम बबक्करपुर गफ्फारनगर, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी
- विवेक पुत्र प्रीतम सिंह (उम्र 19 वर्ष) हाल पता: बर्रा रोड, पूर्वी लखपेड़ा, कस्बा व थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी स्थायी पता: ग्राम बबक्करपुर गफ्फारनगर, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी
बरामदगी
- 01 अदद चोरी की भैंस (पड़िया)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ०नि० धनंजय शुक्ला
- का० अम्बरीश शुक्ला
- का० संदीप कुमार
- का० प्रियांशु तिवारी
- का० शिवम कौशल कुमार मीडिया
![]()
