एमडी न्यूज उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी- अजीत यादव

गोण्डा- गोंडा जनपद के पंडरी कृपाल विकासखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बिशनपुर बैरिया में कर्मचारियों की कमी के चलते संस्थागत प्रसव की सुविधा मई 2026 से बंद है । इसके आसपास के कई गांव की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए जिला महिला चिकित्सालय या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार पीएचसी पर पहले एक एएनएम तैनात थी। वर्तमान व्यवस्था में उन्हें सप्ताह में 2 दिन केंद्र पर बैठने और चार दिन क्षेत्र में फील्ड कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्णकालिक प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी की उपलब्धता नहीं होने से पीएससी पर प्रसव की सुविधा संचालित नहीं हो पा रही है । पीएचसी के फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मई2026 से कोई यहां कोई संस्थागत प्रसव नहीं हुआ है ।उनके अनुसार पूर्ण कालिक और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती होने के बाद ही प्रसव सेवा ने में रूप से शुरू हो सकेगी ग्रामीणों का कहना है कि पीएसी अस्पताल के कई गांव के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है यहां प्रस्तुत सुविधा बंद होने से गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सी एच सी पंडरी कृपाल के अधीक्षक डॉक्टर बृजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि पीएचसी में कर्मचारियों की कमी की जानकारी जिला स्तरीय अधिकारियों को दी गई है । व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *