एमडी एमडी न्यूज ब्यूरों गोण्डा – अजीत यादव

गौरा/बभनजोत – स्वस्थ बच्चों और स्वस्थ समाज के निर्माण में पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य के साथ विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने अपनी विधानसभा क्षेत्र गौरा के विकास खंड बभनजोत सभागार में ब्लॉक छपिया एवं बभनजोत की पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत सम्मानित रसोइया बहनों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विधायक गौरा प्रभात वर्मा ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी उद्बोधन सुना। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित रसोइया बहनों को संबोधित करते हुए विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की तथा उनके समर्पण, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें सम्मानित किया।
गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि विद्यालयों में नौनिहालों को भोजन उपलब्ध कराने वाली रसोइया बहनों की भूमिका केवल भोजन तैयार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे बच्चों के स्वस्थ भविष्य को संवारने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनके परिश्रम और सेवाभाव से बच्चों को पौष्टिक आहार प्राप्त होता है, जो उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास का आधार है।
इसी भावना के तहत रसोइया बहनों के स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से उन्हें ₹5 लाख तक के कैशलेस चिकित्सा उपचार की सुविधा वाले कार्ड वितरित किए गए। इस पहल से रसोइया बहनों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
कार्यक्रम के अंत में रसोइया बहनों ने सम्मान एवं स्वास्थ्य सुरक्षा की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
![]()
