MD न्यूज़ रिपोर्टर संदीप बाजपेई

फरधान, लखीमपुर खीरी। सावन के चौथे सोमवार को लेकर थाना फरधान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कांवड़ यात्रा के दौरान आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा।

कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी मार्गों पर तैनात रहे। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी स्वयं पुलिस टीम के साथ व्यवस्था संभालते नजर आए। सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस ने कांवड़ियों की सेवा और सहयोग में भी अपनी भूमिका निभाई।

थाना अध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार किया जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में कांवड़ियों के बीच सुरक्षा का भाव देखने को मिला।

फरधान पुलिस की इस पहल को लोगों ने खाकी का मानवीय चेहरा बताते हुए सराहा। कांवड़ियों की सेवा और सुरक्षा को लेकर थाना अध्यक्ष निराला तिवारी की तत्परता चर्चा का विषय बनी हुई है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *