MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुजमनगंज ब्लॉक के गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

महराजगंज। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने रविवार को बुजमनगंज ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना।

ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, नाली-खड़ंजा, आवास और पेंशन समेत कई समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के जल्द समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही।

विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक के जनसंपर्क कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह भी देखने को मिल

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *