रिपोर्टर – रजनीश कुमार


फर्राटा पंखे में करंट से माँ-बेटा झुलसे, 16 साल के बेटे की मौत, माँ रेफर
औरैया –
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेरी कपरिया में फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक माँ-बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में 16 साल के किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि माँ की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर में रखा फर्राटा पंखा चलाते समय अचानक उसमें करंट आ गया। चपेट में 16 वर्षीय गंगू उर्फ रजत शर्मा पुत्र गांधीलाल और उसकी माँ 45 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी गांधीलाल आ गए। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
परिजन आनन-फानन में दोनों को सीएचसी अजीतमल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने किशोर रजत को मृत घोषित कर दिया। माँ प्रेमा देवी की हालत नाजुक होने पर उन्हें 100 बेड अस्पताल औरैया के लिए रेफर कर दिया गया है।
सूचना मिलते ही अजीतमल पुलिस मौके पर पहुँची और शांति व्यवस्था कायम है। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली उपकरणों की जाँच को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। अजीतमल से रामजी पोरवाल की रिपोर्ट।
![]()
