एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,,थाना सिविल लाइन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा एवं थाना सिविल लाइन प्रभारी इन्द्रजीत सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24.08.26 को थाना सिविल लाइन पुलिस टीम मदन स्वीटस के सामने संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की इओन गाडी तथा स्विफ्ट गाडी है। इन दोनों गाडियों में जो व्यक्ति सवार है उनके पास अवैध अस्लाह है। तथा कोई बडी घटना करने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम द्वारा सूचना पर दोनों गाडियों की पहचान कर उन्हे रोकने का प्रयास किया गया परन्तु गाडी सवार व्यक्ति अपनी गाडियों को तेज गति से भगाते हुए पचेन्डा फ्लाई ओवर के नीच होते हुए माल रोड की तरफ भागने लगे परन्तु रास्ता बंद होने के कारण आगे नही जा सके। पुलिस टीम द्वारा दोनों गाडियों का पीछा किया गया। आगे रास्ता बंद होने के कारण दोनों गाडियों में सवार व्यक्ति नीचे उतरे तथा खुद को पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस टीम फायरिंग कर भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी एवं बदमाशों को आत्मसमर्पण करने को कहा गया। बदमाशों द्वारा फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से , 04, तंमचे,06, जिन्दा कारतूस 04, खोखा कारतूस 02 गाडियां बरामद की गयी। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम आयुष पुत्र रणवीर सिंह, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर मार्डन थाना भोराकंला, वासू उर्फ वासूदेव शुक्ला निवासी ग्राम रोहना बहेड़ी थाना कोतवाली नगर ,वतन बालियान पुत्र सत्येंद्र सिंह निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना भोरा कला, सुमित बालियान पुत्र सत्येंद्र कुमार निवासी ग्राम सोडियान खेड़ी थाना भोरा कला, जनपद मुजफ्फरनगर बताया। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *