बच्चों के साथ किया भोजन
बदायूँ: 24 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकास खण्ड जगत के प्राथमिक विद्यालय नरऊ बुजुर्ग एवं आंगनबाड़ी केन्द्र नरऊ बुजुर्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से शिक्षा से सम्बंधित प्रश्न किए व उनके साथ भोजन भी किया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अपने समस्त स्टाफ सहित उपस्थित मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में बच्चों को दिए जा रहे मिड-डे-मील की गुणवत्ता की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। उन्होंने रसोईघर का भी निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई का अभाव पाया गया तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं थी।
मुख्य विकास अधिकारी ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालय के रसोईघर सहित परिसर में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए तथा प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए, ताकि बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।
इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र नरऊ बुजुर्ग का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केन्द्र पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को ड्यूटी अवधि में निर्धारित यूनीफार्म में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की नियमित रूप से निगरानी करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *