ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा
एम डी न्यूज़
रिपोर्ट जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख

नगर निगम सफाई कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर सदर बाजार थाने पहुंचे कर्मचारी

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित कृष्ण धाम कॉलोनी में नगर निगम के सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी के समर्थन में नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी कूड़ेदान उठाने वाली गाड़ियों के साथ थाना सदर बाजार पहुंच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक दर्जन से अधिक नगर निगम कर्मचारी थाने में मौजूद हैं और कृष्ण धाम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि सफाई कार्य के दौरान कर्मचारी के साथ मारपीट की गई।
मामले को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के संबंध में तहरीर एवं अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *