ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा
एम डी न्यूज़
रिपोर्ट जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख

स्वर्गीय राजेंद्र सिंह सिकरवार के घर पहुंचे जयंत चौधरी, परिवार को दी सांत्वना

मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश महामंत्री रहे स्वर्गीय राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

जयंत चौधरी ने स्वर्गीय राजेंद्र सिंह सिकरवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि राजेंद्र सिंह सिकरवार का निधन मथुरा के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ राष्ट्रीय लोकदल के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

इस दौरान जयंत चौधरी ने स्वर्गीय राजेंद्र सिंह सिकरवार के बड़े सुपुत्र से भी मुलाकात की। उन्होंने उनका हालचाल जाना और दुख की इस कठिन घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। जयंत चौधरी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा राष्ट्रीय लोकदल परिवार उनके साथ खड़ा है।

स्वर्गीय राजेंद्र सिंह सिकरवार राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महामंत्री, जिला पंचायत सदस्य रहे थे तथा उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा था। इसके अलावा वे आरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।

जयंत चौधरी ने कहा कि राजेंद्र सिंह सिकरवार ने लंबे समय तक पार्टी और समाज के लिए समर्पित होकर कार्य किया। उनका सहज व्यवहार, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *