आगरा। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे।

पुलिस टीम ने मौके से आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, ₹14,120 नकद और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्ट राजा पाठक

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *