MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
धानी बाजार से महराजगंज तक नई बस सेवा का शुभारंभ
धानी बाजार। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए धानी बाजार से वाया फरेंदा होते हुए महराजगंज मुख्यालय तक नई बस सेवा का
शुभारंभ किया गया। नई बस सेवा शुरू होने से धानी क्षेत्र के लोगों को महराजगंज मुख्यालय तक आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
नई बस सेवा के शुभारंभ को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए माननीय विधायक श्री वीरेंद्र चौधरी जी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं और जनसमस्याओं को
प्राथमिकता के आधार पर शासन-प्रशासन के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। धानी बाजार से महराजगंज मुख्यालय तक सीधी बस सेवा शुरू होना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
चार वर्षों में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास
विधायक ने कहा कि अपने चार वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास किया गया है।
धानी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए विधानसभा में प्रश्न उठाकर हर संभव प्रयास किया गया। हालांकि अभी इस दिशा में पूर्ण सफलता प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन धानी क्षेत्र को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास लगातार जारी हैं।
इसके साथ ही विधायक निधि से क्षेत्र में लाइटिंग एवं विद्युतीकरण के कार्य कराए गए हैं। बाढ़ की समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में तटबंध निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी कराए गए हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, बेहतर आवागमन और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
बस सेवा के शुभारंभ के अवसर पर ए.आर.एम. श्री सर्वजीत वर्मा, इंचार्ज श्री रमजान अली, फोरमैन श्री अरविन्द त्रिपाठी एवं कार्यालय सहायक श्री राधारमण सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस डॉ. रामनारायण चौरसिया, श्री बाबूराम लोधी, श्री राहुल सिंह प्रधान, श्री गोपाल सिंह पूर्व प्रधान , सफीक पूर्व प्रधान,श्री बृजेश पाण्डे, श्री धरम सिंह चौहान, श्री लक्ष्मीकांत, श्री राजेश मौर्या, श्री परदेशी गुप्ता, श्री कपील गौड़, श्री सोनू यादव, श्री राघवेन्द्र त्रिपाठी, मो० सफीक, श्री सुदामा प्रसाद, श्री गोलू पासवान, श्री पटवारी निषाद, श्री शोहरत यादव,
सफीक अहमद, श्री सोमई यादव, श्री निखिल गौड़, श्री अजहर अली, श्री सतीश सिंह, श्री ध्यान चन्द सहानी, श्री शहबान अली, श्री बबलू मौर्या, श्री अकलेन्द्र यादव, श्री अशोक यादव, श्री विनय पाण्डे, श्री अमरमणी पासवान, कैफ भाई, श्री गोविन्द एवं श्री सीताराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नई बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया और इसके लिए विधायक एवं संबंधित परिवहन विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
MD न्यूज़ जिला महाराजगंज रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

![]()
