स्थान: जामनगर मोड़-कैसरीपुर मार्ग, पहला क्षेत्र, सीतापुर

सीतापुर के पहला क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4:55 बजे अधेड़ व्यक्ति पर अज्ञात बाइक सवारों ने हमला कर दिया। घटना जामनगर मोड़ और केसरीपुर के बीच की बताई जा रही है। हमले में बाबूपुर, थाना रामपुर कला निवासी रमेश निगम के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
🏍️ पीछे से आए बाइक सवारों ने किया हमला
जानकारी के अनुसार, रमेश निगम सरैयां से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवारों ने उन्हें निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि हमलावर दो बाइकों—पल्सर और स्प्लेंडर प्लस पर सवार थे और उनकी संख्या करीब छह थी।
अचानक हुए हमले से रमेश निगम घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
💼 बैग छीनकर ले जाने का आरोप
रमेश निगम और उनके पुत्र कन्हैया ने आरोप लगाया है कि हमलावर उनके पास मौजूद एक बैग भी छीनकर ले गए।
रिपोर्ट श्रवण तिवारी
![]()
