ब्लॉक बेहजम के टेडवा में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान कथा का समापन
रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज
बेहजम। ब्लॉक बेहजम क्षेत्र के ग्राम टेडवा में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान कथा का आज श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर कथा का श्रवण किया।
कथा का वाचन पंडित श्री हरे राम अवस्थी जी एवं उनके सहयोगी संतों द्वारा किया गया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश श्रद्धालुओं को दिया गया।
इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान पंडित राधा कृष्ण तिवारी रहे। कथा के समापन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न हुई। इस दौरान गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
समापन अवसर पर कथा आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *