ईद मिलादुन्नबी और उर्स-ए-शराफत मियां के जुलूस को लेकर 26 अगस्त को शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव।
एम डी न्यूज़
बरेली में ईद मिलादुन्नबी और उर्स-ए-शराफत मियां के जुलूस को लेकर 26 अगस्त को शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव रहेगा। भीड़ और जुलूस के दौरान मुख्य सड़कों पर जाम की समस्या ना हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। 25 अगस्त की शाम छह बजे से भारी वाहनों और रोडवेज बसों के रूट बदल दिए जाएंगे। रूट डाईवर्जन की व्यवस्था 26 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के प्लान के अनुसार शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को बाहरी मार्गों से निकाला जाएगा। मिनी बाईपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर तिराहा, ईसाइयों की पुलिया, वियावान कोठी, ऑफिसर्स मैस तिराहा और सैटेलाइट तिराहे से शहर की ओर भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। रामगंगा तिराहे से चौपला की ओर भी भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। जुलूस के दौरान यदि भीड़ ज्यादा बढ़ती है तो चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा का आवागमन भी कुछ मार्गों पर रोक दिया जाएगा। संभावित प्रतिबंध वाले मार्गों में अशोक नगर तिराहा, सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर, मूर्ति नर्सिंग होम से गंगापुर और मठ की चौकी, श्यामगंज चौराहे से कालीबाड़ी, बरेली कॉलेज, पटेल चौक और चौपला चौराहे से नावल्टी की ओर जाने वाले मार्ग शामिल हैं। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने निर्देश जारी किया है कि जुलूस वाले मार्गों पर अनावश्यक जाने से बचें और जरूरत होने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। डायवर्जन का उद्देश्य जुलूस के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखना और लोगों को परेशानी से बचाना है।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

![]()
