Tag: Bisauli Badaun

क्षेत्र में लगातार चोरों द्वारा ट्रांस्फार्मर को काटकर तेल व कॉपर तार ले जाने से विद्युत विभाग परेशान, अधिशासी अभियन्ता ने कप्तान को पत्र लिखकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की

बिसौली/बदायूं : क्षेत्र में लगातार चोरों द्वारा ट्रांस्फार्मर को काटकर तेल व कॉपर तार ले जाने से विद्युत विभाग परेशान है। अधिशासी अभियंता रामलाल ने कप्तान डा0 ओपी सिंह को…

गाय से बाइक टकराने से एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

बिसौली/बदायूं : कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर के समीप बाईक गाय से टकरा गई। हादसे में एक बाईक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।…

रविवार को अवकाश के बावजूद अधिशासी अभियंता रामलाल ने अधीनस्थों के साथ की बैठक,राजस्व वसूली को लेकर कसे पेंच

बिसौली/बदायूं : रविवार को अवकाश के बावजूद अधिशासी अभियंता रामलाल ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर राजस्व वसूली को लेकर पेंच कसे। बैठक में एक्सईएन ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ…

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाने व पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

बिसौली/बदायूं : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाने व पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा की एक बैठक लोनिवि के अतिथि गृह में…

मंडी समिति परिसर के व्यापारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंडी सचिव को आठ सूत्रीय एक ज्ञापन सौंपा

बिसौली/बदायूं : मंडी समिति परिसर के व्यापारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंडी सचिव को आठ सूत्रीय एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नीलामी चबूतरा, टीन शेड व गोदाम सहित बी…

अमोनिया गैस के रिसाव से फसलों को पहुंचा नुकसान,पीड़ित किसानों ने एसडीएम से मुआवजा दिलाने की लगाई गुहार

बिसौली/बदायूं : बिल्सी रोड स्थित एक दूध के प्लांट से अमोनिया गैस के रिसाव से कई बीघा आलू व शिमला मिर्च की फसलों को नुकसान पहुंचा है। वो तो गनीमत…

कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह ने दलबल के साथ की पैदल गश्त,सड़क किनारे खड़े वाहनों व ठेले खोमचे वालों को सख्त हिदायत दी

बिसौली/बदायूं : कोतवाल बिजेन्द्र सिंह ने दलबल के साथ हाईवे पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे खड़े वाहनों, ठेले खोमचों वालों को सख्त हिदायत दी। पुलिस के…

अधिशासी अभियंता रामलाल व नायब तहसीलदार गिरजाशंकर यादव के नेतृत्व में अधिकारी व कर्मचारियों ने दर्जन भर से अधिक बिजली बकाएदारों के काटे कनेक्शन

बिसौली/बदायूं : बड़े बकाएदारों के खिलाफ नगर में विद्युत विभाग व राजस्व विभाग ने वृहद अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता रामलाल व नायब तहसीलदार गिरजाशंकर यादव के नेतृत्व में अधिकारी व…

भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी पुष्पेन्द्र शर्मा ने गेस्ट हाउस में चेयरमैन व सभासद पदों के दावेदारों को परखा

बिसौली/बदायूं : भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी पुष्पेन्द्र शर्मा ने गेस्ट हाउस में चेयरमैन व सभासद पदों के दावेदारों को परखा । सभी दावेदारों से श्री शर्मा ने अलग अलग…

अधिशासी अभियंता रामलाल ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण

बिसौली : अधिशासी अभियंता रामलाल ने वृहस्पतिवार को विद्युत वितरण खंड कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को राजस्व वसूली व उपभोक्ताओं की समस्याओं के…

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।