Category: जन सूचना

एनसीसी दिवस पर राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य के नेतृत्व में कैडेट्स ने किया रक्तदान*

बदायूं : एनसीसी दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूं की प्राचार्य एनसीसी प्रभारी डॉ श्रद्धा गुप्ता ने जिला चिकत्सालय में स्थित राजकीय ब्लड बैंक में स्वयं रक्तदान…

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के परीक्षार्थियों के आवेदन में संशोधन 28 नवम्बर तक।पहली प्रधानाचार्यों को मिला त्रुटि सुधार का मौका…

राज्य ब्यूरो/यूपी:यूपी बोर्ड परीक्षा -2023 के लिए परीक्षार्थियों द्वारा भरे गए परीक्षा फार्मों में बड़े पैमाने पर त्रुटियां सामने आ रहीं हैं। सैकड़ों परीक्षा फार्मों में हर दिन संशोधन किया…

मऊ/चित्रकूट:सीएससी(CSC) संचालक अमित कुमार सिंह द्वारा दी जा रही लोगों को बेहतर ऑनलाईन सेवाएं..

चित्रकूट:जनपद चित्रकूट के मऊ तहसील के गेट पर सीएससी केंद्र द्वारा लोगों को दी जा रही है बेहतर सेवाएं और सुविधाएं।सीएससी संचालक अमित कुमार सिंह ने कहा लोगों को सरकार…

गोरखपुर:अनुसूचित मोर्चा महानगर गोरखपुर द्वारा बस्ती जनसंपर्क अभियान चलाया गया

ब्यूरो/यूपी:गोरखपुर/पादरी बाजार-अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार 21/11/ 2022 को महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में सेवा बस्ती संपर्क अभियान के क्रम में व्यास नगर सेवा बस्ती , जंगल…

UPSSSC PET2022 वालों के लिए नए साल में होंगी भर्तियों की भरमार।इस माह हो सकते हैं PET 2022 के परिणाम जारी..

राज्य ब्यूरो/यूपी: UPSSSC PET 2022(उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा- )2022 वालों के लिए नए साल से भर्तियों का रास्ता खोलेगा। इसके पहले दिसंबर के आखिरी या…

डी .पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान के बी कॉम के छात्र अर्पित मालपाणी ने जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

सहसवान : डी .पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र अर्पित मालपाणी का जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। अनुष्का…

ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में किया गया

सहसवान : ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में कृषि इंटर कॉलेज मुजरिया के प्रांगण में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य…

UPSSSC PET 2021 की वैद्यता आयोग ने 08 जनवरी 2023 तक बढ़ाया।

राज्य ब्यूरो/यूपी:राज्य सरकार ने प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा-2021 (पीईटी) वालों को बड़ी राहत दी है। उनकी वैधता अवधि को बढ़ाकर 8 जनवरी 2023 या पीईटी-2022 का परिणाम आने तक के लिए…

आरकेपीएस पब्लिक स्कूल मुजरिया कक्षा 8 का छात्र रोहित माहेश्वरी का पुत्र वंश माहेश्वरी का डेंगू के चलते हुआ देहांत परिवार में कोहराम

*दुखद सूचना* सहसवान : नगर के शहबाजपुर निवासी रोहित माहेश्वरी का बाजार विल्सन गंज स्थित चौराहे पर किराना थोक व्यापारी की दुकान है जिनका पुत्र आरकेपीएस पब्लिक स्कूल मुजरिया पर…

बाल दिवस के अवसर पर नव निर्माण इण्टर कालेज पिपरा बाजार में द्विदिवसीय खेल का किया गया आयोजन।

राज्य ब्यूरो/यूपी:सिसवाँ/महराजगंज।बाल दिवस के अवसर पर नव निर्माण इंटर कालेज पिपरा बाजार में दो दिन के लिए खेल का आयोजन किया गया था। जिसका समापन मंगलवार को हुआ। इस प्रतियोगिता…

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।