Month: March 2024

शाहजहांपुर:थाना अल्हागंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को मय 01 अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:फैसल ताहिर शाहजहांपुर। अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व क्रियाशील व चिन्हित किये गये अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध की रोकथाम हेतु…

मस्जिद में रंग डालने को लेकर उलेमाओं ने दी थाने में तहरीर

रिपोर्ट:आसिफ रईसबिजनौर-स्योहारा संवाददाता:नगर में होली के दिन मस्जिद में रंग डालने को लेकर उलेमाओं ने स्थानीय थाने में तहरीर दी जिसमें बताया गया कि दुल्हेन्डी के जुलूस के दौरान कुछ…

अजीतमल:साइकिल सवार छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर,मौत,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, कोचिंग पढ़ कर जा रही थी घर….

रिपोर्ट:गुरदीप सिंह अजीतमल,औरैया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भीखेपुर के पास सर्विस रोड तेज रफ्तार बाइक चालक ने साइकिल सवार स्कूली छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह…

होली खेल रही महिलाओं के साथ युवक ने की मारपीट ।

रिपोर्ट:गुरदीप सिंह औरैया।अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव नगरिया में महिलाए आपस में होली खेल रही थीं तभी पिंकू सिंह पुत्र लगपत सिंह भदौरिया ने महिलाओं के साथ की जाति सूचक…

हजरतपुर गांव में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट:- गुरदीप सिंह औरैया- अजीतमल तहसील के अंतर्गत ग्राम हजरतपुर में होली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सभी लोगों ने एक दूसरे से मिलकर रंग-बिरंगे…

हुरियारों ने गैर समुदाय की महिलाओं पर जबरन डाला रंग।

रिपोर्टर:- मोहम्मद फैज़ान धामपुर। जानकारी के अनुसार खांरी कुआ के निकट हुरियारों ने गैर समुदाय के युवक और बाइक सवार दो महिलाओं के ऊपर उन्हें रोककर रंग डाल दिया। जिसका…

शाहजहांपुर:थाना पुवायाँ पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र मय कारतूस के शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट:फैसल ताहिर शाहजहांपुर।अशोक कुमार मीणा,पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशनुसार, श्री मनोज कुमार अवस्थी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व श्री पंकज पंत, क्षेत्राधिकारी पुंवायाँ के कुशल पर्यवेक्षण मे चलाये जा…

एसपी खीरी ने कर्नल के घर कई माह पूर्व हुई चोरी का प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा

रिपोर्ट: रजनी कान्त मिश्रालखीमपुर खीरी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल एसपी पूर्वी पवन गौतम एवं सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी मौजूद रहे।थाना कोतवाली सदर की चौकी राजापुर क्षेत्र के मोहल्ला राजाजीपुरम…

शाहजहांपुर:थाना मदनापुर पुलिस को मिली बडी सफलताथाना मदनापुर पुलिस द्वारा 09 नफर वारण्टी को किया गिरफ्तार

शाहजहांपुर। अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन, श्री संजय कुमार पुलिस अधीक्षक नगर व श्री अमित चौरसिया क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण मे वारन्टियों के विरुद्ध चलाये…

बसपा को छोड़ बीजेपी का थामा दामन बसपा को लगा बड़ा झटका

रिपोर्ट नसरुद्दीन अंसारी लखीमपुर खीरी के दिग्गज नेता जीएस सिंह आज बीजेपी में शामिल हो गए लखीमपुर खीरी का नाम रोशन करने वाले स्वर्ण पदक विजेता व उत्तर प्रदेश स्टेट…

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!