रिपोर्ट: रजनी कान्त मिश्रा
लखीमपुर खीरी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल एसपी पूर्वी पवन गौतम एवं सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी मौजूद रहे।
थाना कोतवाली सदर की चौकी राजापुर क्षेत्र के मोहल्ला राजाजीपुरम में बन्द मकान में हुयी चोरी की घटना का थाना कोतवाली सदर पुलिस टीम व जनपद की सर्विलांस की मदद से सफल अनावरण…. 02 अभियुक्त को 16 जोङी पायल सफेद धातु, 02 कड़ा सफेद धातु, 12 जोडी बिछिया सफेद धातु, 02 कटोरी सफेद धातु, 01 गिलास सफेद धातु, 01 चम्मच सफेद धातु, 02 गले के सेट पीले धातु, 02 चूङी पीली धातु, 04 चेन पीला धातु, 06 अंगूठी पीली धातु व 01 तमंचा 315 बोर कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया तथा चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को भी भी अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया।
खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शहर कोतवाल अंबर, राजापुर चौकी प्रभारी संचित यादव, राहुल सिंह चौकी प्रभारी महेवागंज का खुलासे में भारी योगदान सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *