Month: July 2024

थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा मोहल्ला एमनजई जलालनगर में नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार।

प्रेस नोट- थाना सदर बाजार दिनांक 15.07.2024थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा मोहल्ला एमनजई जलालनगर में नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गया…

इंडिया गठबंधन को मिली बम्पर जीत पर कांग्रेसीयो ने मनाया जश्न

इंडिया गठबंधन को मिली बम्पर जीत पर कांग्रेसीयो ने मनाया जश्न । रिपोर्टर मोहम्मद फ़ैज़ान स्योहारा। नगर के फुव्वारा चोक पर जीत की खुशी में कांग्रेस आर टी आई जिला…

मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराये।

_ यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्युत आपूर्ति अनावश्यक बाधित न की जाए।_ साफ-सफाई सभी क्षेत्रों में प्रत्येक दशा में सुनिश्चित हो।_ जिलाधिकारी।_ औरैया – जिलाधिकारी डा0 इंद्रमणि त्रिपाठी व…

प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप सभी संबंधित पौधारोपण कराना करें सुनिश्चित।

पौधों का उठान तत्काल किया जाए ताकि 20 जुलाई को वृक्षारोपण हो सके संपन्न। गढ्ढा खुदाई तथा वृक्षारोपण की जियोंटैगिग अनिवार्य रूप से कराये सुनिश्चित। पौधारोपण के उपरांत उसकी सुरक्षा…

नदी का मुख मोड़ा गया तो होगा आंदोलन – ग्रामीणआधा दर्जन गांव कभी भी आ सकते हैं काटन की चपेट में

रिपोर्टर वीरेश सिंह जनपद शाहजहांपुर के ग्राम पंचायत दहेना मनिहार में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ग्रामीण ने नदी की धारा मोड़ने व बाँध बनवाने के4 साल से लगातार मांग की…

अवैध असलाह के साथ पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति

रिपोर्टर रजनीश कुमार औरैया न्यायालय सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा अवैध असला धारी अवनीत। अवैध असलाह धारी अवनीत की तलाशी में मिला तमंचा। अवैध असलाधारी व्यक्ति अवनीत पुलिस…

सफाई कर्मियों ने वेतन न मिलने पर किया धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर रजनीश कुमार औरैया नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन।वेतन को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया पालिका का घेराव।पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता पर लगा सफाई कर्मचारियों…

लखीमपुर खीरी पतरासी चौहरा पर हवा टैंकर फटा। हादसे में दो लोग घायल

लखीमपुर खीरी पतरासी चौहरा पर हवा टैंकर फटा। हादसे में दो लोग घायल (1)आकाश पुत्र विक्रम उम्र 25 वर्ष निवासी पतरासी(2) अंकुल पुत्र पवन उम्र 10 वर्ष निवासी पतरासी अभी…

नए जिला अधिकारी ने संभाल पद का कार्यभार

रिपोर्टर रजनीश कुमार औरैया पहुंचे डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने ट्रेजरी ऑफिस पहुंचकर संभाला जिलाधिकारी का पद कार्यभार। अभी तक लखनऊ में नगर आयुक्त और एलडीए के उपाध्यक्ष रहे त्रिपाठी मूल…

पतरासी चौराहे पर हवा टैंकर फटने से दो घायल…

रिपोर्ट:नसरुद्दीन अंसारी लखीमपुर खीरी। पतरासी चौहरा पर हवा टैंकर फटा। हादसे में दो लोग घायल (1)आकाश पुत्र विक्रम उम्र 25 वर्ष निवासी पतरासी(2) अंकुल पुत्र पवन उम्र 10 वर्ष निवासी…

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!