रिपोर्टर= संजय कुमार भट्ट मीडिया प्रभारी रुधौली (बस्ती) MD NEWS बहुआयामी समाचार रूधौली (बस्ती)•

रुधौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित आमी नदी पुल पर ट्रक को रोका विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के बस्ती मण्डल अध्यक्ष, ऋषभ सिंह जी नें रुधौली। कल दिनांक 27/09/2026 को एक भेड़ बकरियों से लदी हुई ट्रक बस्ती-बांसी मार्ग पर स्थित रुधौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमी नदी पुल को पार करने जा रहा था कि उस पर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के बस्ती मण्डल अध्यक्ष, ऋषभ सिंह जी कि नजर पड़ी, उन्होंने ट्रक को रुकवाया और ट्रक चालक से, लदे हुए जानवरों के बारे में पूँछताछ की,तो उसने बताया की उसने सम्बंधित थाने से आदेश प्राप्त किया है।- इस सन्दर्भ मे जब श्री सिंह नें थाना रुधौली के सी यू जी नंबर पर बात किये तो कहा गया कि ऐसे मामलों कि जाँच करना हमारे अधिकार क्षेत्र मे नहीं हैं।ऐसे मे श्री सिंह नें इसकी सूचना एमडी, न्यूज़ रिपोर्टर को देकर मामले को अपने स्तर से प्रशासन और जनता को अवगत कराने के लिए कहा है कि इस प्रकार जानवरों के निर्मम हत्या और उनका बॉर्डर के रास्ते विदेशों मे तस्करी को रोकने के लिए प्रशासन से नहीं तो किससे गुहार लगाया जाये। प्रशासन इस पर कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *