ब्रेकिंग न्यूज फतेहाबाद एम डी न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट

फतेहाबाद। ऑल इंडिया भाईचारा पार्टी (AIBP) में पदाधिकारियों के इस्तीफे सामने आए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गोथले के इस्तीफे के बाद अब राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामभान सिंह ने भी पार्टी के पद एवं प्राथमिक/सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।27 अगस्त 2026 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफा पत्र में राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गोथले ने कहा कि कुछ व्यक्तिगत एवं संगठनात्मक कारणों के चलते वह पार्टी में अपने पद एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन जारी रखने में असमर्थ हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा स्वीकार कर सभी जिम्मेदारियों एवं दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया।इसी दिन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामभान सिंह ने भी इस्तीफा पत्र सौंपते हुए पार्टी के अपने वर्तमान पद तथा प्राथमिक/सक्रिय सदस्यता से स्वेच्छा से इस्तीफा देने की बात कही। उन्होंने व्यक्तिगत एवं संगठनात्मक कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की जिम्मेदारियों का निर्वहन जारी रखने में असमर्थता जताई।दोनों पदाधिकारियों ने पार्टी में रहते हुए संगठन एवं समाजहित में अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करने तथा पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिले सहयोग एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही पार्टी के अभिलेखों में आवश्यक संशोधन कर उन्हें पद एवं संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।राजकुमार गोथले का इस्तीफा पत्र पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को भेजा गया है। वहीं रामभान सिंह के इस्तीफे की प्�

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *