*

रिपोर्टर अनिल यादव मव‌ई अयोध्या एम डी न्यूज

तहसील रुदौली क्षेत्र नगर पंचायत मां कामख्या धाम वार्ड नं 7 के सैमसी में खाद गोदाम के पास बोलेरो और प्लेटिना मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि मोटरसाइकिल सवार हरिहरपुर निवासी सुमित पाल तथा रामपुर गोदारा निवासी संतोष गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 के हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल राकेश यादव और चालक अखिलेश मिश्र तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद कामाख्या धाम चौकी इंचार्ज हर्षित मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी सुनवा पहुंचाया गया। जहां पर दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल,अयोध्या रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन संख्या HR 15 E 7928 को कब्जे में लेकर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *