एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी)- अजीत यादवगोण्डा-

तेज आंधी और बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। राजस्व, कृषि विभाग और इफको टोकियो फसल बीमा कंपनी की संयुक्त टीम प्रभावित खेतों का स्थलीय सर्वे करेगी।उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि बीमित किसान धान या मक्का की फसल को हुए नुकसान की सूचना घटना के 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराएं। सूचना देते समय किसान अपना नाम, ग्राम पंचायत, विकासखंड और तहसील की जानकारी दें। किसान अपनी लिखित शिकायत उप कृषि निदेशक कार्यालय, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय या इफको टोकियो फसल बीमा कंपनी में भी दे सकते हैं। सर्वे के आधार पर नियमानुसार पात्र किसानों को फसल बीमा योजना का क्लेम दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *