हरहुआ में श्री नरेंद्र होंडा के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन

वाराणसी। हरहुआ बाजार में श्री नरेंद्र होंडा के नए अधिकृत एसोसिएट डीलर शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह एवं पूर्व मंत्री/विधायक ओम प्रकाश सिंह ने शोरूम का उद्घाटन कर प्रबंधन एवं टीम को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में अम्ब्रिश सिंह भोला (हिंदू युवा वाहिनी, उत्तर प्रदेश), काशीनाथ नाथ सिंह (भाजपा जिला अध्यक्ष, चंदौली), संजय सिंह (ब्लॉक प्रमुख, चंदौली), आदित्य सिंह (मिंटू), डॉ. योगेंद्र सिंह (पूर्व वीसी, एमजीकेपी) सहित राघवेंद्र प्रताप सिंह, यश राय, पवन सिंह, शहनवाज शेख, संजय बनर्जी, पंकज सिंह, अभिषेक सिंह, प्रतीक सिंह बाबू, गोपाल सिंह, मोहसिन रजा एवं समस्थ सिंह परिवार मौजूद रहे।
श्री नरेंद्र होंडा के प्रबंध निदेशक गौरव सिंह ने कहा कि नए शोरूम से क्षेत्र के ग्राहकों को होंडा के आधुनिक दोपहिया वाहन, खरीद संबंधी मार्गदर्शन और बेहतर ग्राहक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों का आभार जताया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *