Month: July 2024

बेस्ट न्यूज़ एंकर हैदर जैदी को चौथी बार फिल्म अभिनेत्री नेहा धुपिया ने किया दिल्ली मे सम्मानित।

रिपोर्ट: मोहम्मद फैज़ान स्योहारा/बिजनौर। नगर के सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार आरिफ हसन जैदी के होनहार पुत्र दूरदर्शन के नेशनल न्यूज एंकर व युवा समाजसेवी हैदर हसन जैदी ने जिन्हें आज फिर…

लखीमपुर खीरी :युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वन महोत्सव मनाया गया।

रिपोर्ट:क्राइम ब्यूरो मनोज मिश्रा लखीमपुर खीरी।वन महोत्सव सप्ताह 1 से 7 जुलाई 2024 के अन्तर्गत युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राध्यापक, एनएसएस वालेंटियर्स एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्राचार्य प्रो. हेमन्त…

धौरहरा: ग्राम पंचायत अदलिशपुर के नौरंगपुर में 27 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फंदे से लटकर दी जान।

रिपोर्ट:विकास मिश्रा लखीमपुर खीरी।जानकारी के मुताबिक युवक का अपनी पत्नी से कुछ विवाद हुआ जिसके कारण युवक ने फांसी लगा ली। 🔵पेड़ से लटका मिला युवक का शव ,परिजन जता…

अजीतमल में हुआ तहसील दिवस का आयोजन।

रिपोर्ट:गुरदीप सिंह औरैया अजीतमल- अजीतमल तहसील दिवस में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम कि अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते…

राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन ।

रिपोर्ट- शारदा भारतीय चित्रकूट।नीलू मैनवाल अध्यक्ष अपर जिला न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट, राम मणि पाठक विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चित्रकूट ,विकास…

आखिर शिया, सुन्नी आपसी मसले में अली और हुसैन को मानने वाले मेरे बड़े भाई शिया आज BJP यजीद की राह पर कैसे भटक रहे ?

शिया मुसलमान के द्वारा CAA एनआरसी का विरोध करने पर योगी की सरकार के द्वारा लखनऊ सेनाबाद ट्रस्ट को छावनी बनाकर जप्त हाईजैक कर लिया गया योगी सरकार के द्वारा…

नई दिल्ली: BSNL ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio, Vi (Vodafone-Idea) को टक्कर देने की तैयारी पूरी कर ली है। BSNL ने अल्टीमेट मोबाइल प्लान का ऐलान किया। आइए देखते हैं लिस्ट-Jul 05, 2024 / 03:08 pm

नई दिल्ली: BSNL ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio, Vi (Vodafone-Idea) को टक्कर देने की तैयारी पूरी कर ली है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अगले महीने पूरे देश में 4G सर्विस…

वाराणसी में निपुण महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ॥

वाराणसी में निपुण महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ॥ रोहित सेठ निपुण का अर्थ “हर कार्य को करने में सक्षम होना” है॥ निपुण महोत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य एक अनुकूल सीखने का माहौल…

व्यापारी मुद्दों को लेकर(ए डी जी )पीयूष मॉर्डिया से की शिष्टाचार मुलाकात-सुनीता सोनी॥

व्यापारी मुद्दों को लेकर(ए डी जी )पीयूष मॉर्डिया से की शिष्टाचार मुलाकात-सुनीता सोनी॥ रोहित सेठ वाराणसी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता सोनी के…

सनातनी भारत वासियों से माफी मांगे राहुल गांधी. डॉ गीता रानी॥

सनातनी भारत वासियों से माफी मांगे राहुल गांधी. डॉ गीता रानी॥ रोहित सेठ डॉ गीता रानी सह संयोजक श्रम प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा…

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!