Month: August 2024

शासन की योजनाओं का लाभ विभागीय अधिकारी किसानों को प्राथमिकता पर उपलब्ध कराये-सीडीओ।

शासन की योजनाओं का लाभ विभागीय अधिकारी किसानों को प्राथमिकता पर उपलब्ध कराये-सीडीओ। रोहित सेठ किसान दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

डॉक्टर और नर्स के साथ रेप और मर्डर की घटना के विरोध में मोहम्मदी नगर में कैंडल मार्च निकाला जिसमे छात्राओं के साथ सभी वर्ग के लोगों ने सहभागिता की

संवाददाता अमीर नगर मोहम्मद आमिर 21 अगस्त मोहम्मदी खीरी पश्चिम बंगाल में डॉक्टर और उत्तराखंड में नर्स के साथ रेप और मर्डर की घटना के विरोध में मोहम्मदी में मदरसा…

औरैया:सोशल मीडिया पर एक युवक का असलहा के साथ फोटो वायरल,फोन पर दिया जान से मारने की धमकी…

रिपोर्ट:गुरदीप सिंह ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद औरैया औरैया। अछल्दा क्षेत्र का एक युवक का सोशल मीडिया पर दूसरों के लाइसेंसी असलाह के साथ फ़ोटो जमकर वायरल हो रहा है. युवक कई…

माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा एससी /एसटी आरक्षण में उपवर्गीकरण फैसले के विरोध में जनाक्रोश हुंकार रैली से छूटे विरोधियों के पसीने ।

रिपोर्ट:शारदा भारतीय मामला चित्रकूट जनपद के सदर कर्वी की है जहां आभास महासंघ सहित सरदार सेना,भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी बीएसपी पार्टी संगठनों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए…

साहिल मेहरा ने धरना प्रदर्शन में की जोरदार एंट्री

—समर्थकों के साथ पहुँचे बिजनौर सरोहा बुलेटिन/दिलशाद अल्वीकिरतपुर । आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के युवा नेता साहिल मेहरा ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद व…

धामपुर नगर पालिका का जर्जर भवन नीलाम।

रिपोर्ट:_मोहम्मद ज़ीशान तहसील प्रभारी धामपुर धामपुर (बिजनोर) पालिका परिसर में बने जर्जर भवन को ध्वस्त कराने के लिए बोली लगाई गई। जिसमें 16 ठेकेदारों ने अपना पंजीकरण कराया। पालिका कर्मचारियों…

मरीज की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए आवश्यक उपचार सामग्री करें क्रय।

रिपोर्टर गुरदीप सिंह चिकित्सीय उपकरणों के क्रय करने की प्रक्रिया में नियमानुसार करें कार्यवाही। औरैया 20 अगस्त 2024 – जिलाधिकारी डा इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में रोगी…

औद्योगिक क्षेत्र प्लास्टिक सिटी की सड़क का निर्माण कार्य 29.48 करोड़ की लागत से होगा पूर्ण ।

रिपोर्टर गुरदीप सिंह विद्युत व्यवस्था सुचारू करने हेतु विद्युत विभाग द्वारा विद्युत का कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु 2.6 करोड़ का प्राक्कलन तैयार कर शासन को किया प्रेषित। औद्योगिक क्षेत्र…

इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डॉक्टर्स मेडिकल ऐसोसिएशन उत्तर प्रदेश के चिकित्सकों ने दिया एस. ओ. को ज्ञापन

रिपोर्ट डॉ खुशीराम सिंह स्योहारा,आज उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों से आए इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के वरिष्ठ चिकित्सकों ने ठाकुरद्वारा कोतवाली पहुंच कर सौंपा SO राजीव चौधरी को ज्ञापन । प्राप्त…

संचार क्रान्ति के जनक और मूल्यपरक लोक निति के नक्षत्र थे पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी ।

संचार क्रान्ति के जनक और मूल्यपरक लोक निति के नक्षत्र थे पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी । रोहित सेठ . . उक्त विचार आज इंग्लिशिया लाइन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी…

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!