रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट

एम डी न्यूज़
आगरा,थाना फतेहाबाद पुलिस, सर्विलांस सेल एवं एसओजी पूर्वी जोन की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र में हुई छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7100 रुपये, दो तमंचे 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, पीली धातु की नथनी व अंगूठी, सफेद धातु की कनौनी तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस के अनुसार 20 जुलाई की रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति रिश्तेदार की शादी से घर लौट रहा था। इसी दौरान अपाचे और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात लोगों ने उसका पर्स छीन लिया और धक्का देकर फरार हो गए। मामले में 21 जुलाई को थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था।
29 सितंबर को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर प्रतापपुरा पुलिया के पास घेराबंदी कर अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा गया।
उनकी पहचान भाव सिंह पुत्र होतम सिंह और भीमसेन पुत्र होतम सिंह, निवासी ग्राम बमुरियाई थाना निबोहरा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक भाव सिंह के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस, 3600 रुपये, नथनी और सफेद धातु की कनौनी, जबकि भीमसेन के कब्जे से तमंचा, कारतूस, अंगूठी और 3500 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छीना हुआ सामान फतेहाबाद के बाग कॉलोनी निवासी सुनार शिवकुमार पुत्र लायक सिंह को बेचते थे। पुलिस ने शिवकुमार को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, थाना फतेहाबाद, उपनिरीक्षक सचिन तोमर, प्रभारी सर्विलांस सेल पूर्वी जोन, उपनिरीक्षक रजत शर्मा, प्रभारी एसओजी टीम पूर्वी जोन, उपनिरीक्षक इन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार और उपनिरीक्षक सुमित कुमार थाना फतेहाबाद शामिल रहे। इसके अलावा सर्विलांस सेल के हेड कॉस्टेबल महेन्द्र सिंह, हेड कॉस्टेबल शुभम कुमार, कॉस्टेबल पंकज कुमार, ऐसोजी टीम के हेड कॉस्टेबल विनय कुमार और हेड कॉस्टेबल मोहित कुमार ने भी कार्रवाही में भूमिका निभाई पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकद्दमे दर्ज है