सिगरा के साई सेंटर के शूटर कमलजीत ने एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम स्पर्धा में सुरुचि फोगाट के साथ भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

वाराणसी। सिगरा स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के प्रतिभाशाली शूटर कमलजीत ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम स्पर्धा में सुरुचि फोगाट के साथ मिलकर गोल्ड मेडल हासिल किया।
कमलजीत की इस उपलब्धि से वाराणसी और काशी का नाम अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर रोशन हुआ है। उनकी सफलता पर खेलप्रेमियों और साई सेंटर से जुड़े लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
2 views
