जीआरपी की तत्परता से 30 मिनट में अपहृत बालक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। जीआरपी कैंट वाराणसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक को महज 30 मिनट में सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रकाश डी., पुलिस अधीक्षक रेलवे एन. कोलांची, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजोल नागर के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना मुंगरा बादशाहपुर, जनपद प्रयागराज में दर्ज मुकदमे में अपहृत बालक की तलाश के लिए सूचना मिलने पर जीआरपी कैंट में टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक रवि के नेतृत्व में टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, प्रवेश एवं निकास द्वार तथा आसपास के स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। प्रयासों के बाद अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बरामदगी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजोल नागर, उपनिरीक्षक रवि, हेड कांस्टेबल मो. दानिश, हेड कांस्टेबल राधे, कांस्टेबल हनुमान, कांस्टेबल इंद्रजीत, कांस्टेबल विष्णु शुक्ला तथा महिला आरक्षी शामिल रहीं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed