सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा को सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने विभिन्न मंदिरो मे कराया दर्शन पूजन

वाराणसी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कई बार मंत्री रहे पूर्व सांसद राज्य सभा किरणमय नंदा दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को वाराणसी पहुँचे। काशी पहुँचने पर सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड” एवं सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने स्वागत किया । वह रविदास मंदिर पहुंचकर मत्था टेका । सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” के साथ वह मंगलवार को संकटमोचन मंदिर एवं विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया । स्वागत करने वालो मे प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड”,कैन्ट की प्रभारी रीबू श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष दिलीप डे,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”, महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, सपा नेता आकाश मौर्या, अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरफराज खान,दक्षिणी अध्यक्ष अजहर अली सिद्धकी,आदि लोग उपस्थित थे ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed