नीलम गिरी ने किया श्री बालाजी गोल्ड इन टू कैश का दौरा, दिव्यांशु सेठ ने किया स्वागत

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री एवं सोशल मीडिया पर्सनैलिटी नीलम गिरी ने रविवार को वाराणसी स्थित श्री बालाजी गोल्ड इन टू कैश प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान कंपनी के डायरेक्टर दिव्यांशु सेठ ने उनका स्वागत किया।
दिव्यांशु सेठ ने नीलम गिरी को कंपनी की कार्यप्रणाली, ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा सोने से संबंधित लेन-देन में पारदर्शिता और ग्राहक विश्वास को लेकर कंपनी की नीतियों की जानकारी दी। नीलम गिरी ने कार्यालय का भ्रमण कर कंपनी की कार्यप्रणाली को करीब से जाना।
इस अवसर पर नीलम गिरी ने कंपनी की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राहकों के साथ पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखना किसी भी व्यवसाय की सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
वहीं, दिव्यांशु सेठ ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों के साथ पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए उन्हें बेहतर एवं भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नीलम गिरी का कार्यालय आगमन कंपनी के लिए खुशी और सम्मान की बात है।
कार्यक्रम के दौरान नीलम गिरी के साथ फोटो एवं वीडियो भी बनाए गए। इस अवसर पर कंपनी के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *