रामदास आठवले से हिंदू देव प्रकाश शुक्ला की शिष्टाचार भेंट

सनातन संस्कृति, गौ सेवा, गुरुकुल शिक्षा और 501 गुरुकुल के संकल्प पर हुई सार्थक चर्चा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने नई दिल्ली में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राज्यसभा सांसद रामदास आठवले से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन, गौशालाओं की व्यवस्था, गुरुकुल शिक्षा पद्धति, भारतीय संस्कारों के प्रचार-प्रसार तथा समाज और राष्ट्रहित में किए जा रहे सेवा कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान 501 गुरुकुल स्थापित करने के संकल्प पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने कहा कि भारत की प्राचीन गुरुकुल परंपरा केवल शिक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभावना की आधारशिला रही है। आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों को जोड़ना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा की ओर से देशभर में चलाए जा रहे सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, जनसेवा, युवा सशक्तिकरण, गौ सेवा और संस्कार निर्माण से जुड़े अभियानों की जानकारी भी केंद्रीय राज्य मंत्री को दी।

बैठक में गौशालाओं के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर भी चर्चा हुई। गौ संरक्षण को भारतीय संस्कृति के साथ-साथ कृषि, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा युवाओं एवं समाज को सेवा कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया गया।

हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने कहा कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को संस्कार, सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित से जोड़कर उन्हें समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से सेवा एवं राष्ट्रहित के अभियानों को नई दिशा और गति मिलती है।

उन्होंने रामदास आठवले के साथ हुई मुलाकात को सकारात्मक एवं सार्थक बताते हुए कहा कि यह भेंट केवल औपचारिक मुलाकात तक सीमित नहीं रही, बल्कि सनातन संस्कृति, गौ सेवा, गुरुकुल परंपरा, युवा शक्ति और सामाजिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर बनी।

“संस्कारयुक्त युवा, सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र—यही राष्ट्रीय युवा वाहिनी का संकल्प है।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *